गुरुग्राम के सोहना रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने एक परिवार की कार को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के समय परिवार सुबह सैर के लिए घर से निकला था। चाय पीने के बाद जैसे ही उनकी कार मुड़ी, तभी तेज गति से आ रही थार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और थार भी पलट गई। घायलों की पहचान दीवांश चड्ढा, याशिका चड्ढा, लवी चड्ढा और मीनाक्षी चड्ढा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों और परिवार ने आरोप लगाया है कि थार में सवार युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे। हादसे के बाद थार में सवार दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस दुर्घटना के कारणों और सभी आरोपों की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation पंचकूला में समझौता बैठक बनी खूनी वारदात: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी फरार गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार का कहर: परिवार की कार को मारी टक्कर, चार लोग गंभीर घायल