हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की छात्रा समीक्षा ने NEET-UG परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 720 में से 577 अंक हासिल किए हैं। समीक्षा ने अनुसूचित जाति वर्ग में 449वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 19,653 रही है। पिता के निधन के बाद परिवार को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उनकी मां सोना देवी स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद समीक्षा ने ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा की तैयारी की। उनकी मेहनत और लगन से परिवार का सपना पूरा हुआ है। समीक्षा भविष्य में डॉक्टर बनकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहती हैं। उनकी सफलता पर परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल प्राचार्य ने समीक्षा और उनकी मां को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Source: Source