सुकमा जिले के नए पुलिस अधीक्षक IPS मयंक गुर्जर ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, सुरक्षा स्थिति और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली गई। उन्होंने आगामी अभियानों और पुलिस की प्राथमिकताओं पर अधिकारियों से चर्चा की। मयंक गुर्जर वर्ष 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी से बीटेक करने के बाद यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस सेवा ज्वाइन की। इससे पहले वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और नक्सल अभियानों में भूमिका निभा चुके हैं। एसपी ने कहा कि सुरक्षा और विकास के लिए पुलिस, प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को सकारात्मक बदलाव बताया। पुलिस सामुदायिक पुलिसिंग, युवाओं को जोड़ने और साइबर अपराध जागरूकता पर भी ध्यान देगी। एसपी ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ लोगों में विश्वास बढ़ाना प्राथमिकता होगी।

Source: Source