जालंधर के डीएवी कॉलेज ग्राउंड में खेले गए टी-20 मुकाबले में बी फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने आदर्श क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आदर्श क्रिकेट क्लब की टीम 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बी फ्रेंड्स के गेंदबाज शिवम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए। विशाल, हरसिमरन, पवन और रोहित ने भी एक-एक विकेट लेकर टीम को मजबूती दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी फ्रेंड्स की शुरुआत आक्रामक रही। राजीव ने 24 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली। रबनीत ने 16 गेंदों में 40 रन बनाकर जीत आसान कर दी। गगन ने भी 19 रन का योगदान दिया। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए शिवम को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। Source: Source Post navigation एनएफएल ट्रेड चर्चाओं में जोनाथन टेलर पर नजर, शिकागो बियर्स और डेनवर ब्रोंकोस बन सकते हैं नए ठिकाने पंजाब बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में वीरेन सेठ और जोरावर सिंह ने जीता अंडर-17 बॉयज डबल्स खिताब