पलवल जिले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा सोफ्ता मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर निवासी सत्यजीत के रूप में हुई है। वह पलवल के डुंडसा गांव स्थित एक निजी कंपनी में ड्राइवर के तौर पर काम करता था। पुलिस के अनुसार, सफेद रंग की थार को लापरवाही और तेज गति से चलाया जा रहा था। टक्कर लगने से सत्यजीत को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेजा गया। मृतक के भाई सत्यदीप की शिकायत पर गदपुरी थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस थार गाड़ी और उसके चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने जल्द आरोपी चालक को पकड़ने की बात कही है। Source: Source Post navigation ऐलनाबाद IELTS संचालक हत्याकांड में प्रेमिका का पति दोषी करार, अवैध संबंधों के शक में मारी थीं पांच गोलियां गुरुग्राम में अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से जांच शुरू