बलरामपुर जिले में तातापानी चौकी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम चन्द्रनगर में छापेमारी कर 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि चन्द्रनगर निवासी धनपत अपने घर में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए जमा कर रखा है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान हाथ भट्ठी से बनी 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी धनपत उम्र 44 वर्ष को हिरासत में लिया। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। Source: Source Post navigation महासमुंद में बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कवर्धा में घर में घुसकर चोरी, किसान के 86 हजार नकद और जेवर ले गए चोर