कवर्धा जिले के बासिनझोरी गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने रात के समय एक किसान के घर में घुसकर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना लोहारा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वारदात के समय किसान दंपती घर की परछी में सो रहे थे। सुबह उठने पर उन्हें कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर घर से 86 हजार रुपये नकद और चांदी के जेवर गायब मिले। इसके बाद पीड़ित किसान फगनू पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

Source: Source