बरनाला जिले के गांव बख्तगढ़ में जहरीले सांप के डंसने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 62 वर्षीय इंद्रजीत कौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत कौर किसान के मक्के के खेत में मजदूरी कर रही थीं। काम के दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के जहर का असर तेजी से फैलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल बन गया। गांव की सरपंच गुरप्रीत कौर ने बताया कि मृतका का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है। प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद की मांग की जा रही है। Source: Source Post navigation कवर्धा के कन्या छात्रावास में 15 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत से मचा हड़कंप सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी, पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन