लुधियाना के थाना जोधेवाल क्षेत्र में घर में जबरन घुसने का प्रयास और दंपती से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता अरविंदर सिंह के अनुसार, घटना 3 जुलाई को उनके घर पर हुई। उन्होंने बताया कि गेट की घंटी बजने पर बाहर आने पर कुछ लोग हथियारों के साथ खड़े मिले। आरोप है कि सभी आरोपी जबरन घर में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अरविंदर सिंह के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मंजीत कुमार, रणजीत, संजीव और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। एफआईआर में जबरन प्रवेश, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराएं शामिल की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। Source: Source Post navigation जमानत में मदद के नाम पर रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया लुधियाना में क्लीनिक में उपचार के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर के बेटे पर केस दर्ज