लुधियाना में एक युवती की बिना अनुमति तस्वीरें खींचने का मामला सामने आया है। घटना बीकानेर स्वीट शॉप में हुई, जहां आरोपी ने कथित तौर पर युवती की फोटो खींची। आरोपी की हरकत को युवती और उसके 10 वर्षीय भाई ने देख लिया। दोनों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी की एक्टिवा बच्चों ने पकड़ ली। इसके बाद मौके पर हंगामा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 39 वर्षीय आरोपी प्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Source: Source