अंबिकापुर की संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विभिन्न शुल्कों में भारी बढ़ोतरी की है। नए शुल्क निर्धारण के तहत परीक्षा शुल्क समेत कई मदों में 80 से 90 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के कारण छात्रों को यह बढ़ा हुआ शुल्क साल में दो बार जमा करना होगा। यूनिवर्सिटी के नए दर-पत्रक के अनुसार पीएचडी कोर्स वर्क, परीक्षा, डिग्री, एटीकेटी और माइग्रेशन जैसे शुल्क बढ़ाए गए हैं। बीए परीक्षा शुल्क लगभग 800 रुपये से बढ़कर 1350 रुपये कर दिया गया है। डिग्री शुल्क 300 रुपये से बढ़ाकर 650 रुपये और एटीकेटी शुल्क 200 रुपये से बढ़ाकर 1004 रुपये कर दिया गया है। बताया गया कि बजट और यूनिवर्सिटी फंड की कमी के चलते आय के स्रोत बढ़ाने की जरूरत महसूस की गई थी। शासन की ओर से भी आय बढ़ाने के सुझाव के बाद फीस वृद्धि का फैसला लिया गया। हालांकि आदिवासी बहुल क्षेत्र के छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। युवा कांग्रेस आरटीआई सेल सहित कई छात्र संगठनों ने बढ़ी हुई फीस वापस लेने की मांग की है। विरोध के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शुल्क निर्धारण समिति की आपात बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। कुलसचिव ने कहा कि छात्र हित को प्राथमिकता देते हुए समिति के निर्णय के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में हिरासत लिए गए 70 लोग जमानत पर रिहा, पुलिस ने दर्ज कीं 6 FIR नीट पेपर लीक मामले की जांच की मांग को लेकर चित्रकोट में भूख हड़ताल, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग