अमृतसर मेयर चुनाव विवाद से जुड़ी अवमानना याचिका पर मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। कांग्रेस पार्षद श्वेता छाबड़ा की ओर से यह याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता के वकील के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी अदालत को दी गई। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 सितंबर 2026 की तारीख तय कर दी। इससे पहले मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर विवाद सामने आया था। कांग्रेस पार्षद विकास सोनी ने चुनाव में कथित धक्केशाही का आरोप लगाते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की थी। हालांकि, उनकी ओर से दायर याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है। अब अवमानना याचिका पर आगे की सुनवाई सितंबर में होगी। मामले में राजनीतिक विवाद और कानूनी प्रक्रिया दोनों जारी हैं। मेयर चुनाव से जुड़े घटनाक्रम पर सभी पक्षों की नजर बनी हुई है।

Source: Source