नवी मुंबई के उलवे इलाके में एक मादा आवारा कुत्ते से कथित यौन हिंसा और मारपीट का मामला सामने आया है। एक वकील ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह घटना रविवार देर रात एक चाय की दुकान के बाहर हुई बताई जा रही है। घायल कुत्ते का इलाज सरकारी पशु चिकित्सक ने किया, जिन्होंने यौन उत्पीड़न की पुष्टि की है। घटना स्थल से फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Source: Source