अमृतसर में पुलिस ने होटल नियमों के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की है। 100 फुटी रोड स्थित एक होटल के मैनेजर पर बिना आईडी जांच के जोड़ों को कमरे देने का आरोप लगा है। बी-डिवीजन पुलिस ने होटल में सरप्राइज चेकिंग की। जांच के दौरान तीन कमरों में ठहरे लोगों की जानकारी ली गई। पुलिस के अनुसार कुछ मेहमानों की पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं लिए गए थे। होटल रजिस्टर में भी उनकी एंट्री दर्ज नहीं मिली। पुलिस ने होटल का रजिस्टर कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की। पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। इसके बाद होटल मैनेजर दिशांत के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि होटल में ठहरने वाले हर व्यक्ति की पहचान दर्ज करना जरूरी है। सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले होटल संचालकों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Source: Source