अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्तौल बरामद की हैं। कार्रवाई घरिंडा चौक पर की गई। पुलिस ने अटारी मंडी रोड की ओर से आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में आकाशबीर सिंह उर्फ काशी के पास से 30 बोर की पिस्तौल मिली। वहीं अर्शदीप सिंह उर्फ कटानी के पास से 9 एमएम पिस्तौल बरामद हुई। दोनों आरोपी अटारी मंडी रोड़ांवाला के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई कर रही है। Source: Source Post navigation अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 767 ग्राम हेरोइन के साथ छह नशा तस्कर गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार 4.0 में बड़ी कार्रवाई, पंजाब पुलिस ने 349 आरोपियों को पकड़ा; हेरोइन और हथियार बरामद