विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भास्कर महतो के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। भास्कर महतो का 11 जुलाई को असामयिक निधन हो गया था। वे कोरबा जिले के बरपाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलिहाभांठा निवासी दुर्गा प्रसाद महतो के पुत्र थे। चरणदास महंत ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस घटना को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। महंत ने परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने दुर्गा प्रसाद महतो से कहा कि उनके पोता-पोती की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रहेगी। दुर्गा प्रसाद महतो लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में जिला उपाध्यक्ष हैं। इस दुखद घटना से परिवार, रिश्तेदारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है। महंत ने परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता, महतो परिवार के सदस्य और गांव के अनेक लोग उपस्थित रहे। Source: Source Post navigation पेपर लीक मामलों पर PM मोदी का फास्ट-ट्रैक कोर्ट का ऐलान, राहुल गांधी और CJP ने उठाए सवाल ‘छात्रों को जानवरों की तरह पीटा गया’: सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके की मां ने लाठीचार्ज की निंदा की