छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हेरोइन, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, मोबाइल, बाइक और हथियार बरामद किए गए हैं। पहली कार्रवाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र में की गई। यहां एक युवक स्कूल और कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी जसराज सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से 8.49 ग्राम हेरोइन, नकदी, मोबाइल और बाइक जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई सिटी कोतवाली पुलिस ने की, जहां दो युवक नशीली टेबलेट बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 300 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और धारदार हथियार बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। Source: Source Post navigation मुजफ्फरपुर में गैस कटर से ATM काटकर लाखों की चोरी, बदमाशों ने स्प्रे छिड़ककर दिया वारदात को अंजाम दुर्ग में अवैध खाद-कीटनाशक कारोबार पर शिकंजा, कृषि विभाग ने दर्ज की दो FIR