बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एटीएम चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सदर थाना क्षेत्र के डुमरी इलाके में बदमाशों ने HDFC बैंक के एटीएम को गैस कटर से काट दिया। इसके बाद वे एटीएम में रखी लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने वारदात के दौरान कमरे में स्प्रे का छिड़काव किया था। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए ऐसा किया होगा। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारियों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Source: Source