हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के पास बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार दोपहर अचानक हुए लैंडस्लाइड की चपेट में एक टाटा सूमो टैक्सी आ गई। वाहन में कुल 15 लोग सवार बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो लोगों के सुरक्षित होने की सूचना मिली है, जबकि कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद मलबे से एक घायल को बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद वाहन के पिछले हिस्से में आग लग गई, जिसे स्थानीय लोगों और बचाव दल ने बुझाने का प्रयास किया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क खुलने के बाद यात्री पांगी की ओर रवाना हुए थे, तभी पहाड़ी से विशाल चट्टानें गिर गईं। पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। मृतकों की आधिकारिक पुष्टि और पहचान अभी नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। Source: Source Post navigation पेपर लीक पर केंद्र सरकार सख्त, संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी; 10 साल की सजा और ₹10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान सरकार ने GitHub से Bitchat ऐप हटाने को कहा, सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया