फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कॉलोनी में गर्भवती महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या उसके पति ने की थी। आरोपी होटल हयात में कुक के रूप में काम करता है। जांच में सामने आया कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पुलिस का कहना है कि मोबाइल पर किसी से बात करने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी की चुन्नी से गला घोंट दिया। वारदात को चोरी का रूप देने के लिए आरोपी ने घर से आभूषण गायब करने की कोशिश की। महिला के पिता की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच एनआईटी ने जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और सबूतों की जांच कर रही है।

Source: Source