दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा के पलवल में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देवीलाल पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। नेताओं का आरोप है कि देश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। उनका कहना है कि सरकार युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ हुई कार्रवाई का भी विरोध किया। उन्होंने पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, समय पर भर्ती और युवाओं के सुरक्षित भविष्य की मांग उठाई। साथ ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों को जल्द स्वीकार करने की अपील की। धरने में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। Source: Source Post navigation भिवानी में संयुक्त किसान मोर्चा का सांसद कार्यालय पर प्रदर्शन, व्यापार समझौते रद्द करने की उठाई मांग पलवल ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में सख्त दिखे राव नरबीर, भाजपा नेता को लगाई फटकार और दो अधिकारियों को जारी किया नोटिस