पंजाब के सुजानपुर में 18 आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। ये नियुक्तियां मेरिट और पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर की गई हैं। आम आदमी पार्टी के सुजानपुर हलका इंचार्ज स्वर्ण सलारिया ने चयनित महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिए। उन्होंने बताया कि 50 अन्य महिलाओं को भी दो सप्ताह बाद नियुक्ति पत्र मिलेंगे। कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और सरकार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने नवनियुक्त वर्करों से पूरी जिम्मेदारी और लगन से काम करने की अपील की। सलारिया ने महिलाओं को मिलने वाली सम्मान राशि योजना को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि योजना पर कोई रोक नहीं लगाई गई है और भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत मान पठानकोट में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में हजारों लाभार्थी महिलाओं की मौजूदगी में योजना की राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

Source: Source