हरियाणा के करनाल में पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। आरोपी की पहचान रंजीत सिंह निवासी करनाल के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में उसने दो बाइक सिविल लाइन क्षेत्र और एक बाइक रामनगर क्षेत्र से चोरी करने की बात कबूल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरी कार्रवाई में इंद्री थाना पुलिस ने जुआ खेलते तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9,120 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Source: Source