उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने और फैक्ट्री में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। Source: Source Post navigation लग्जरी कार के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर गांजा तस्करी, 38 किलो मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार नूंह वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चौकीदार और काउंसलर के खिलाफ केस दर्ज