छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े पुराने घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने बिलासपुर, धमतरी और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों में सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह मामला वित्तीय वर्ष 2005-06 और 2006-07 के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा और जनजागरूकता कार्यक्रमों से जुड़ा है। आरोप है कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन और आरसीएच योजना की राशि के उपयोग में अनियमितताएं की गईं। लोक कला जत्था के माध्यम से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। EOW ने जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जब्त सामग्री का विश्लेषण किया जा रहा है। मामले में भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े से संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और संभावित गिरफ्तारियां की जाएंगी। एजेंसी इस पुराने मामले में वित्तीय अनियमितताओं की पूरी कड़ी खंगाल रही है। Source: Source Post navigation टैंकरों से पेट्रोल-डीजल के साथ एथेनॉल चोरी का खुलासा, एक परिवार पर 10 से ज्यादा मामलों में आरोप तेज रफ्तार मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत