राजनांदगांव के नंदई चौक में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। ग्राम बांकल निवासी 40 वर्षीय दयाराम पटेल सब्जी बेचने का काम करते थे। वह थोक बाजार से सब्जी खरीदने के बाद बाइक से नंदई चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण दयाराम पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मालवाहक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों और चालक की लापरवाही की जांच की जा रही है।

Source: Source