कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अमृतसर से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है। सांसद ने कहा कि यह मांग केवल बेहतर यात्रा सुविधा के लिए नहीं, बल्कि सिख श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से सिख जत्थों, धार्मिक संगठनों और गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों की ओर से यह मांग उठाई जा रही है। श्रद्धालुओं ने अमृतसर और हजूर साहिब के बीच तेज, आधुनिक और आरामदायक रेल सेवा शुरू करने की अपील की है। औजला ने मौजूदा ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई ट्रेन की आवश्यकता बताई। उन्होंने सुझाव दिया कि ट्रेन का संचालन दिन या शाम के समय किया जाए। इससे यात्रियों को देर रात या तड़के यात्रा करने की परेशानी से राहत मिलेगी। सांसद ने इस सेवा को देशभर के श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया। अब रेल मंत्रालय से इस मांग पर निर्णय की उम्मीद की जा रही है। Source: Source Post navigation करनाल जिला परिषद में तख्तापलट के बाद रीना खरकाली को मिली कार्यकारी चेयरपर्सन की जिम्मेदारी, आरोपों से गरमाई राजनीति विपक्ष का सरकार पर हमला, बोला- संसद सुचारु रूप से चलानी है तो धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए