छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में PG प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विवाद बढ़ गया है। मामला नई शिक्षा नीति 2020 के तहत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की अवधि और पात्रता से जुड़ा है। कॉलेज ने 27 जुलाई को सूचना जारी कर बताया था कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश मिलने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन अब तक एक वर्षीय PG और सातवें व आठवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की पात्रता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। छात्रों ने सरकार से इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना है कि असमंजस के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने जल्द समाधान नहीं होने पर कॉलेज में आंदोलन की चेतावनी दी है। कॉलेज प्रशासन भी विभागीय निर्देशों का इंतजार कर रहा है। नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर कई जगहों पर इसी तरह की स्पष्टता की मांग उठ रही है।

Source: Source