भिवानी के हांसी गेट के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल युवक महेश ने हिसार के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि उसका भाई महेश कृष्णा कॉलोनी में रहता था। शाम करीब साढ़े 7 बजे हांसी गेट के पास हलवाई की दुकान के सामने यह दुर्घटना हुई। आरोप है कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही से टक्कर मारी। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में महेश और उसकी भतीजी दिव्या घायल हो गए थे। दोनों को पहले भिवानी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर महेश को हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है। Source: Source Post navigation पलवल में सरपंच को फोन पर जान से मारने की धमकी, जातिसूचक गालियां देने का आरोप बिलासपुर में फर्जी मेडिकल बिल घोटाला, 30 लाख की हेराफेरी के आरोप में शिक्षक पर FIR