सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में दो वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में उसकी मां पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार बच्चे को पानी की होदी में डुबोकर मारने की शिकायत दर्ज की गई है। शुरुआत में घटना को हादसा मानकर कार्रवाई की गई थी। बच्चे के पिता ने पहले पुलिस को दुर्घटना में मौत होने की जानकारी दी थी। बाद में शक होने पर उन्होंने पत्नी के खिलाफ हत्या की शिकायत दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से पानी का सैंपल, कपड़ा, निप्पल और एक लिखित नोट बरामद किया है। सभी सबूतों को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

Source: Source