महिला एवं बाल विकास मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने शुक्रवार को भटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। मंत्री ने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं पर मरीजों से फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया। अस्पताल में पर्याप्त दवाओं का भंडारण रखने और चिकित्सा उपकरणों को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने मरीजों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने की बात कही। गंभीर मरीजों को प्राथमिकता से इलाज देने और स्वच्छता व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश भी दिए गए।

Source: Source