सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में एक घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने AC इंस्टाल करने आए दो टेक्नीशियनों पर चोरी का शक जताया है। परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने पहले घर की रेकी की और बाद में वारदात को अंजाम दिया। चोरी हुए सामान में करीब 11.14 लाख रुपये के सोने के जेवर और 14,500 रुपये नकद शामिल हैं। पीड़ित सवीन ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ समारोह में गया था। लौटने के बाद उसने देखा कि गहनों से भरा बैग गायब था। पुलिस को दी शिकायत में उसने AC लगाने आए मैकेनिकों पर संदेह जताया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द आरोपियों की पहचान कर चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया है। Source: Source Post navigation ग्वालियर फायरिंग कांड में पुलिस की कार्रवाई, दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों का निकाला जुलूस जांजगीर के स्कूल में हेडमास्टर पर बच्चों के सामने अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार