पंजाब के अमृतसर में नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग ने लोगों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जमा किए जा रहे हैं। अब प्राप्त आवेदनों का सत्यापन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही राशन कार्ड जारी करने की मंजूरी दी जाएगी। डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। अमृतसर के विभिन्न क्षेत्रों के एसडीएम को ग्रामीण और शहरी इलाकों में वेरिफाइंग अधिकारियों की नियुक्ति करने को कहा गया है। अधिकारियों को नोडल और सत्यापन अधिकारियों की सूची चार दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त निर्धारित की गई है। सेवा केंद्रों, सीएससी सेंटरों और विभागीय कार्यालयों में आवेदन जमा करने वालों की भीड़ देखी जा रही है। बड़ी संख्या में लोग राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं।

Source: Source