जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकियों ने एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बुंदेली गांव निवासी 24 वर्षीय दीपक रात्रे के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई गई है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले वहां मौजूद मजदूरों से उनकी पहचान और नाम पूछा। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दीपक रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक अपनी मां, दिव्यांग भाई, पत्नी और दो वर्षीय बच्चे का मुख्य सहारा था। वह करीब एक वर्ष पहले अपनी पत्नी और भाई के साथ रोजगार की तलाश में जम्मू-कश्मीर गया था। वहां वह एक ईंट भट्ठे में मजदूरी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी और आवश्यक सहायता की प्रक्रिया शुरू की। प्रशासन पार्थिव शरीर को सक्ती लाने के लिए समन्वय कर रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने की मांग की है। Source: Source Post navigation कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र भैना की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ रायबरेली में खौफनाक साजिश का खुलासा, घर में गड्ढा खोदकर प्रेमी की लाश दफनाने का आरोप