छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर, बढ़ते बिजली बिल और बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दिन सभी जिला मुख्यालयों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेस वार्ता करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बढ़े हुए बिजली बिलों से आम उपभोक्ताओं का बजट प्रभावित हो रहा है। पार्टी स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली को बड़ा जन मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस का कहना है कि वह लंबे समय से इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रही है। दूसरे दिन कार्यकर्ता घर-घर जाकर बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे। इस दौरान शिकायत आवेदन भी भरवाए जाएंगे। कांग्रेस का दावा है कि इन आवेदनों के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याएं सरकार तक पहुंचाई जाएंगी। अभियान के अंतिम दिन 3 अगस्त को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की योजना बनाई गई है। पार्टी ने इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और बिजली उपभोक्ताओं के शामिल होने का दावा किया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि राहत नहीं मिलने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। Source: Source Post navigation जनगणना 2027: तमिलनाडु में घरों की सूची बनाने का काम शुरू, पश्चिम बंगाल में ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा