उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के जयपुरिया, आकांक्षा स्कूल के साथ लखनऊ पब्लिक इंटरनेश्नल स्कूल के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई के 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है. LPIS की छात्रा मिस्बाह बारी ने 92% अंक हासिल कर न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है. लेकिन ये सफलता सिर्फ नंबरों की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, जिम्मेदारियों और हिम्मत की मिसाल है. मिस्बाह की मां पिछले एक साल से पैरालिसिस अटैक के कारण बिस्तर पर हैं.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]