हरियाणा के करनाल के रामनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद वह अपनी साढ़े तीन साल की बेटी के साथ अकेली रह रही थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर महिला के साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। महिला का कहना है कि आरोपी उसके घर पर रहकर उसके साथ कई दिनों तक संपर्क में रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जबरन दवा देकर उसका तीन महीने का गर्भ गिरवा दिया। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी। करीब एक महीने पहले आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गया। महिला ने रामनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है और आरोपी की तलाश जारी है। Source: Source Post navigation नरवाना में दिल्ली-पटियाला हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर, बीच सड़क कार रोकने से हुआ हादसा मुख्यमंत्री नायब सैनी आज गुरुग्राम दौरे पर, भाजपा संकल्प बैठक की करेंगे अध्यक्षता; कलश यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी