भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपहरण और डकैती मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू देवदास के रूप में हुई है। आरोपियों ने मदद करने का बहाना बनाकर पीड़ितों को रोका था। इसके बाद उन्हें सुनसान जगह ले जाकर मारपीट की गई और हथियार दिखाकर डराया गया। पीड़ितों से मोबाइल, नकदी और जेवर लूटे गए थे। आरोपियों ने पीड़ितों के मोबाइल से ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर कराए थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह बाहरी लोगों को निशाना बनाता था। मामले में पहले भी कई आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल, स्कूटी और हथियार भी बरामद किए थे। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में लूटे गए मोबाइल और पैसों से जुड़ी जानकारी दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Source: Source