कोंडागांव जिले में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। फरसगांव पुलिस ने शनिवार सुबह कॉम्बिंग और शिनाख्ती अभियान शुरू किया। अभियान में पुलिस की 21 टीमें शामिल रहीं। टीमों ने फरसगांव नगर के सभी 15 वार्डों में पहुंचकर संदिग्ध लोगों की पहचान की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 163 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। हिरासत में लिए गए लोगों के नाम-पते और पहचान संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस उनके पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। अभियान का उद्देश्य बाहरी और संदिग्ध लोगों की पहचान कर उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाना है। पुलिस का कहना है कि समय रहते संदिग्ध गतिविधियों की पहचान होने से अपराध पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। जांच में किसी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक गतिविधि या गंभीर तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से आसपास की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। Source: Source Post navigation कोरबा में मजदूर को नदी में फेंककर 10 हजार रुपए लूटे, लकड़ी के सहारे बची जान ग्वालियर में अनोखा चोर गिरोह बेनकाब, बारिश के शोर में शटर उठाकर चुराते थे जेवर; 5.3 किलो चांदी बरामद