जालंधर के गढ़ा रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई थाना 7 के क्षेत्र में स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर में की गई। पुलिस टीम ने मौके से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि करीब 8 से 10 युवतियां और 4 से 6 युवक पकड़े गए हैं। पुलिस को इलाके के स्पा सेंटरों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की जानकारी दी गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सेंटर में रेड की। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस क्षेत्र के अन्य स्पा सेंटरों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इससे पहले भी गढ़ा रोड के कुछ स्पा सेंटरों पर पुलिस दबिश दे चुकी है। हालांकि, मौजूदा कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। Source: Source Post navigation ग्वालियर में अनोखा चोर गिरोह बेनकाब, बारिश के शोर में शटर उठाकर चुराते थे जेवर; 5.3 किलो चांदी बरामद लुधियाना सिविल अस्पताल में दो गुट भिड़े, इमरजेंसी के बाहर ईंट-पत्थर चले; हथौड़ों से गाड़ी में तोड़फोड़