फरीदाबाद के सेक्टर-31 में ई-रिक्शा के नीचे दबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान सक्षम रावत के रूप में हुई है। शनिवार शाम वह घर के बाहर दोस्त के साथ साइकिल चला रहा था। घर लौटते समय टी-प्वाइंट के पास उसकी साइकिल सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। बच्चे को बचाने की कोशिश में चालक ने रिक्शा रैंप की ओर मोड़ दिया। रैंप पर चढ़ते ही ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया और बच्चे के ऊपर जा गिरा। हादसे में बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने तुरंत रिक्शा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला। परिजन उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा में पानी की बड़ी बोतलें रखी थीं, जिससे उसका वजन अधिक था। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। सक्षम के पिता अजय रावत नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। Source: Source Post navigation आगरा में खेल-खेल में चली बंदूक, 12वीं के छात्र को लगी गोली; इलाज के दौरान मौत जालंधर-नवांशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार