चंडीगढ़ के होटल ताज में बम होने की सूचना मिलने से कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, ऑपरेशन सेल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा के लिए होटल को चारों तरफ से घेर लिया और लोगों की आवाजाही रोक दी। होटल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। एहतियातन एंबुलेंस के साथ डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने होटल के अंदर संदिग्ध वस्तु की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस को होटल के अंदर एक डमी बम मिला। बाद में स्पष्ट हुआ कि पूरी कार्रवाई 15 अगस्त के मद्देनजर आयोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। अभ्यास के दौरान पुलिस ने बम की सूचना मिलने पर त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा प्रक्रिया को परखा। इसमें होटल को घेरने, लोगों को सुरक्षित निकालने और संदिग्ध वस्तु की जांच की प्रक्रिया शामिल रही। पुलिस ने संबंधित थाना, ऑपरेशन सेल, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड के बीच समन्वय की भी जांच की। पंजाब यूनिवर्सिटी और रेलवे स्टेशन समेत शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी इसी तरह के सुरक्षा अभ्यास किए जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। Source: Source Post navigation गोपालगंज में बेकाबू बालू लदे ट्रक ने मचाया कहर, हादसे में ससुर-बहू की मौके पर मौत सूरत में PG छात्र की आत्महत्या के बाद 4 डॉक्टरों पर निलंबन की कार्रवाई, सीनियरों पर प्रताड़ना का आरोप