पूर्व भाजपा सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल की बैरक से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। तलाशी के दौरान पेन ड्राइव और चार्जर भी मिलने की जानकारी सामने आई है। इस बरामदगी के बाद प्रज्वल रेवन्ना और सह कैदी प्रताप राय के खिलाफ नई FIR दर्ज की गई है। CCB ने सोमवार को हाई-प्रोफाइल कैदियों की तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान रेवन्ना की कोठरी से कथित तौर पर ये सामान बरामद हुए। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू की गई। जेल के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट को निलंबित कर दिया गया है। सुपरिटेंडेंट को भी मामले में नोटिस जारी किया गया है। पुलिस अब बरामद मोबाइल और अन्य सामान से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। यह कार्रवाई जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। प्रज्वल रेवन्ना दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। नई FIR के बाद उनके खिलाफ जेल नियमों के उल्लंघन से जुड़ी जांच भी आगे बढ़ेगी।

Source: Source