बालोद के मालीघोरी गांव के पास 22 जून को दो बाइकों की टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई थी। हादसे के करीब एक माह बाद पुलिस ने मृतक बाइक चालक भोज राज ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजनांदगांव से मर्ग डायरी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने भोज राज ठाकुर पर BNS की धारा 281 और 106(1) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, लोकेश दास मानिकपुरी अपने रिश्तेदार के घर से बाइक से शिकारीपारा लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे मालीघोरी के पास विपरीत दिशा से आ रही भोज राज ठाकुर की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुए। भोज राज ठाकुर की घटनास्थल पर ही गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई थी। लोकेश को सिर और पैर में गंभीर चोट लगने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें राजनांदगांव के अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शाम 7:59 बजे लोकेश की भी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों और मर्ग डायरी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की है।

Source: Source