नरवाना में 15 हरियाणा NCC बटालियन के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जारी है। शिविर के नौवें दिन क्वार्टर गार्ड और ड्रिल परेड प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में कैडेट्स ने अनुशासन, कदमताल और सैन्य प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। कैंप कमांडेंट कर्नल अजय कुमार और डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर ने परेड का निरीक्षण किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले NCC कैडेट्स को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के बाद शिविर में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर्नल अजय कुमार और लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर ने किया। यात्रा में NCC कैडेट्स के साथ संस्थान के अधिकारी और प्रशिक्षण स्टाफ भी शामिल हुए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता कैडेट्स को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कैंप कमांडेंट ने कैडेट्स की मेहनत और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कैडेट्स की देशभक्ति की भावना की भी प्रशंसा की। कैडेट्स को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ प्रशिक्षण जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में सैन्य प्रशिक्षण के साथ नेतृत्व और अनुशासन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के जरिए कैडेट्स में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना का संदेश दिया गया।

Source: Source