संभल में पुलिस ने अवैध तमंचे बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने हीरापुर गांव में छापेमारी कर हथियार बनाने के ठिकाने का पता लगाया। कार्रवाई के दौरान 42 अधबने और दो तैयार तमंचे बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से इकरार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी मोहम्मद ताहिर फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में बजरफुट बेचने का काम करता था। रात के समय कथित तौर पर अवैध हथियार बनाने का काम किया जाता था। पूछताछ में करीब 30 तमंचे बाजार में बेचने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इन हथियारों के खरीदारों का पता लगाने में जुटी है। खरीदारों को ट्रेस कर उनसे हथियार बरामद करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश भी कर रही है। अवैध हथियार निर्माण और बिक्री से जुड़े नेटवर्क की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बनाए गए हथियार कहां-कहां सप्लाई किए गए।

Source: Source