हिसार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सांसद नवीन जिंदल समारोह में तिरंगा फहराएंगे। अपने गृहक्षेत्र में ध्वजारोहण को लेकर जिंदल समर्थकों में उत्साह है। समारोह स्थल और आसपास सुरक्षा के लिए 270 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मी वर्दी के साथ सिविल ड्रेस में भी निगरानी करेंगे। प्रवेश से पहले लोगों की सुरक्षा जांच और फ्रिस्किंग की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जाएगी। समारोह स्थल की एंटी-सबोटाज जांच बम डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वायड द्वारा की जाएगी। ड्रोन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी। यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन और निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी के लिए राजकीय कॉलेज के राजगढ़ रोड स्थित मुख्य गेट से प्रवेश होगा। आमंत्रित अतिथियों, मीडिया और अन्य लोगों के लिए पंचायत भवन की तरफ स्थित गेट से प्रवेश निर्धारित किया गया है। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल करने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। Source: Source Post navigation अंबाला में सिख संगत के प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज CM साय ने मेधावी छात्रों से की मुलाकात, बोले- सफलता सिर्फ डॉक्टर-इंजीनियर बनने तक सीमित नहीं