पंजाब के तलवंडी साबो से एक युवक का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में युवक एक्टिवा चलाते समय लड़खड़ाता और झूमता नजर आ रहा है। वीडियो एक राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। युवक को कथित तौर पर नशे की हालत में देखकर वीडियो तेजी से वायरल हुआ। यह मामला पंजाब सरकार के ड्रग्स विरोधी अभियान के बीच सामने आया है। वीडियो को लेकर नशे पर रोकथाम के सरकारी दावों पर सवाल उठने लगे। डीएसपी जसजोत सिंह ने वीडियो की पुष्टि की है। डीएसपी के मुताबिक, युवक OAT क्लिनिक से नशा छुड़ाने की दवा लेता है। उन्होंने बताया कि युवक ने निर्धारित मात्रा से अधिक दवा ले ली थी। ओवरडोज के कारण उसकी हालत नशे जैसी दिखाई दे रही थी। पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Source: Source