रेवाड़ी के जाटूसाना में रविवार देर रात एक बेकाबू ट्राला सड़क किनारे बनी खाली दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान के पास से गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली लाइन का खंभा भी टूट गया। खंभा टूटकर ट्राले के ऊपर जा गिरा। घटना के समय ट्राले में चालक समेत पांच लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने के बाद जाटूसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि ट्राला जाटूसाना से बरेली की ओर जा रहा था। सर्विस रोड पर अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्राला दुकान में घुस गया। बिजली का खंभा ट्राले पर गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया। एक सप्ताह के भीतर इस तरह का यह दूसरा हादसा बताया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Source: Source