मुंबई के कांदिवली वेस्ट में सोमवार सुबह एक व्यावसायिक इमारत में आग लग गई। आग स्टेशन रोड स्थित अविराही होटल की इमारत में लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों के रास्ते इमारत से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग मुख्य रूप से बिजली के तारों और पास रखी अस्थायी फल की दुकान की सामग्री तक सीमित रही। इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित तिरुपति बैंक्वेट का सामान भी आग से प्रभावित हुआ। वहां रखे कपड़े और फर्नीचर को नुकसान पहुंचा। राहत और बचाव अभियान के दौरान सभी 11 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना में किसी बड़े जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल कर्मियों ने आग को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाया। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रशासन और दमकल विभाग घटना से जुड़े नुकसान का आकलन कर रहे हैं। Source: Source Post navigation नारनौल सदर बाजार में AC के तांबे के तार चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी